शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम पिपरघार की है जहाँ अज्ञात कारणों के चलते पाटौर में आग लग गई. आग लगने के कारण पाटौर में रखा सामान जलकर राख हो गया. जहाँ पीड़ित का 1 लाख रुपए का नुकसान हो गया. जिसकी सूचना पोहरी थाना पर दी. जिसके बाद आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार सूरज रजक ने बताया कि पिपरघार में उसकी पाटौर है। जहाँ 23 फरवरी की रात 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते पाटौर में आग लग गई. जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड पोहरी को दी. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शोभाराम धाकड एवं चांद खान ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. जब तक घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया.
सुरेश रजक ने बताया कि 8 कुंटल गेहूं, 15 कुंटल भूसा, दो कुलर सहित कपड़े, गद्दे, रजाई सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया. जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये रुपए आंकी गई है।





