Press "Enter" to skip to content

बदरवास पुलिस की सफलता: 10 माह के बाद नाबालिग को किया दस्तयाब, दुष्कर्म करने बाले आरोपी विष्णु उर्फ गब्बर सपेरा को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  गिरफ्तार किया हैं.

बता दें की 27 जून 2024 को नाबालिग की माँ ने बताया की मेरी नाबालिग लड़की 15 साल 16 मई 2024 को सुबह 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी। जिस पर से अप.क्र.216/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया की बालिका को बरवटपुरा, शमशाबाद जिला विदिशा  19 फरबरी 2025 से दस्तयाब किया गया।

बालिका ने बताया की आरोपी विष्णु उर्फ गब्बर सपेरा पुत्र बन्ने उर्फ विनयसिंह सपेरा निवासी ग्राम बरवटपुरा थाना शमशाबाद जिला विदिशा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया और बलात्कार किया. नाबालिक बालिका से बलात्कार की धारा 376 भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट इजाफा की गई।

आरोपी विष्णु उर्फ गब्बर सपेरा पुत्र बन्ने त्र बन्ने उर्फ विनयसिंह सपेरा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बरवटपुरा थाना शमशाबाद जिला विदिशा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया गया.

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी श्री विकास यादव, उनि रंगलाल मेर, सउनि जगदीश पारासर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि गोपालबाबू, प्रआर. सुरेन्द्र राय, प्रआर. शैतानसिंह, आर. नेपालसिंह भील, आर. ब्रजेश भील, आर. रामसिंह, आर.चा. दीनू रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!