Press "Enter" to skip to content

CRAZY और EVENT डीजे को कोतवाली पुलिस ने किया जप्त, कोलाहल नियंत्रण के तहत की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण कर रहे दो डीजे को जप्त किया हैं.

कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया की 20 फरबरी 2025 को पोहरी चौराहे के पास स्थिति कृष्णा पैलेस के पास रात्रि में तेज आवाज में बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र को आदेश का उल्लघन किए जाने पर डीजे मालिक हेमंत जाटव पुत्र श्रीलाल जाटव निवासी काली माता मंदिर के पास शिवपुरी के अपराध कमांक 115/25 धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम व 223 बीएनएस का पंजीवद्ध कर ध्वनि विस्तारक यंत्र जिसका नाम इवेन्ट डीजे वाहन कमांक एमपी 33 एल 2575 के जप्त किया गया हैं. इसी क्रम में महल कालोनी रोड पर देर रात्रि में तेज आवाज में बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र के मालिक अमन ओझा पुत्र लखन ओझा निवासी धाकड कालोनी मनियर शिवपुरी के विरूद्ध अपराध कमांक 116/25 धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम व 223 बीएनएस का पंजीवद्ध कर ध्वनि विस्तारक यंत्र जिसका नाम क्रेजी डीजे वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1101 के जप्त किया गया।

इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, थाना प्रभारी उनि. सुमित शर्मा, उनि. रामेन्द्र सिंह चौहान, उनि. आदित्य सिंह राजावत, सउनि अमृतलाल, प्रआर. 15 रघुवीर पाल, प्रआर. 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर. 335 महेश भास्कर, आर. 631 अजय यादव, आर. 248 भोला राजावत, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 528 महेन्द्र सिंह तोमर, आर. 709 शिवांशु यादव, की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!