Press "Enter" to skip to content

सिंधिया की जनसुनवाई में मां की गुहार का असर: उड़ीसा से बरामद हुई नाबालिग बेटी, आरोपी युवक गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। कोलारस की एक मां को उनकी नाबालिग बेटी वापस मिल गई है। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को 5 जनवरी को सोनू कुशवाह नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित मां ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को लड़की की लोकेशन उड़ीसा में मिली।

बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई थी
10 फरवरी को पीड़ित मां ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई। सिंधिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने मंत्रालय के अधिकारियों को मोबाइल लोकेशन की जानकारी भेजने के निर्देश दिए।

पुलिस ने नाबालिग को उड़ीसा से दस्तयाब किया
उन्होंने उड़ीसा के मुख्य पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर लड़की की बरामदगी के लिए कहा। इसका परिणाम यह हुआ कि कोलारस पुलिस नाबालिग को उड़ीसा से वापस ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!