शिवपुरी: जिले के देहरदा गांव के पास गुरूवार की शाम अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित चार लोग घायल हो गए।
जिन्हे उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया। जहां एंबुलेंस के चालक राजू साहू निवासी उड़ीसा और छपरा की रहने वाली महिला रानी देवी की उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे मौत हो गई। वही मृतक महिला के पति परमेश्वर राम और भतीजा विक्की कुमार का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
बताया जा रहा है परमेश्वर राम का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। छुट्टी मिलने के बाद उन्हें एंबुलेंस से बिहार ले जाया जा रहा था।
जिला अस्पताल चौंकी पुलिस ने मर्ग कराया कर लिया है।







Be First to Comment