शिवपुरी: शहर की देहात थाना पुलिस ने नोन कोल्हू पुलिया के पास से एक आरोपी को 7 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.
देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि 20 फरवरी को सूचना मिली कि नोन कोल्हू पुलिया के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ हैं मौके पर जाकर देखा तो आरोपी आशीष भट्ट पुत्र दिनेश भट्ट निवासी पंचशील नगर थाना कोतवाली जिला दतिया को 7 किलो 243 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए आँकी गई है.







Be First to Comment