शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने खोड़ चौकी के अंतर्गत आने वाले दरगुवाँ गांव की नाबालिक को महाकुंभ जाना था. जिसकी बात उसने अपने परिजनों से की लेकिन परिजनों ने महाकुम्भ जाने से मना कर दिया था.
जानकारी के अनुसार खोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दरगुवाँ की रहने वाली एक नाबालिक को महाकुंभ जाना था. लेकिन जब घर वालों से उसने यह बात बताई तो घर वालों ने जाने से मना कर दिया. जिसके बाद लड़की घर से लापता हो गई. खोड़ चोकी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी.
खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि परिजनों ने नाबालिक की घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर 20 फरवरी 2025 को सिरसौद चौराहा थाना अमोल से लड़की को दस्तयाब कर लिया गया है.
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज राजपूत, चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल, सउनि मुनेंद्र भदौरिया, सउनि आनंद सुनेरी, प्रआर. 602 सरदार सिंह आर. 109 रवि, आर. 935 संजय, आर. 637 कमल गुर्जर की अहम भूमिक रही।







Be First to Comment