शिवपुरी: जिले के पिछोर में आज लोकायुक्त की टीम ने पिछोर के हनुमान बाग कॉलोनी में 23 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी दिग्विजय सिंह को रंगे हाथों पकड़ा हैं. वहीँ साथी पटवारी प्रहलाद वर्मा को भी राउंडअप किया हैं.
मामला पिछोर अनुविभाग के छिरवाहा गांव का है जहां गांव में एक व्यक्ति जमीन के नामांतरण करवाने के लिए कई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहा था. पटवारी ने शंकर सिंह लोधी से नामांतरण करवाने के एवज में 40 हजार की मांग की थी जिस पर पीड़ित ने बताया कि 25 हजार रुपए में बात हो गई थी.
जिस पर पीड़ित ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत दर्ज होने के बाद शंकर ने पटवारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी और 2 हजार रुपए पटवारी को दिए थे इसके बाद आज लोकायुक्त टीम ने पीड़ित को पटवारी के पास भेजा और पटवारी को 23 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा. पटवारी दिग्विजय ने अपने साथी पटवारी को वह पैसे थमा दिए थे जिस पर लोकायुक्त दूसरे पटवारी को भी जांच के घेरे में लिया है.





