Press "Enter" to skip to content

प्रेमी जोड़े ने भागकर की शादी: लड़की पक्ष ने घर में घुसकर लड़के पक्ष को पीटा, गोलियां भी चलाई, लड़की ने शादी कर वीडियो किया था जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली। इस बात से भड़के लड़की पक्ष के लोगों ने आज मंगलवार की दोपहर लकड़ा पक्ष के घर हमला बोल दिया। आरोप हैं कि हमले में लड़के के दोनों भाई सहित पिता के साथ बेरहमी मारपीट की गई हैं। इतना ही नहीं घर में और गाड़ियों के तोड़फोड़ के साथ गोलियां भी चलाई गई हैं। पीड़ित परिवार ने बैराड़ थाना पहुंचकर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई हैं।

भागकर कर ली थी शादी

जानकारी के मुताबिक़ बैराड़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले 23 साल के विकास जाटव उर्फ मोंटी का पढ़ाई के दौरान उसकी शिक्षण संस्थान में 20 साल की अंजलि गोस्वामी से तीन साल पहले दोस्ती हो गई थी। इस बीच दोनों ने शादी का मन बना लिया। करीब आठ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी को राजस्थान के सीकर में कोर्ट मैरिज लिव एन्ड रिलेशनशिप स्टांप पर कर ली।

सोशल मिडिया पर दी शादी की जानकारी –

कोर्ट मैरिज करने के बाद अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैने भागकर शादी कर ली हैं। मुझपर किसी ने कोई भी दबाब नहीं डाला था। मेरे पति विकास उर्फ मोंटी और उसके घर वालों को कुछ होता हैं। तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे।

लकड़ी पक्ष ने लड़का पक्ष पर बोला हमला –

उमेश जाटव ने बताया कि उसके छोटे भाई विकास उर्फ़ मोंटी ने घर से भागकर शादी कर ली हैं। वह दोनों कहां है इसका पता उनके परिवार को नहीं हैं। इसके बावजूद लड़की वालों की ओर से धमकियां लगातार मिल रहीं थी। इसी क्रम में आज मंगलवार की दोपहर में और मेरा बड़ा भाई राकेश और पिता मनीराम घर ही थे। तभी चार बाइक सवार होकर कुछ लोग आये थे। जिनमें लड़की के मामा-भाई और कुछ अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी थी। उनके द्वारा घर के आँगन में खड़ी बाइक समेत अन्य सामान की भी तोड़ फोड़ की गई हैं। इनमे से कुछ लोगों के पास हथियार भी थे। जिन्होंने गोलियां भी चला दीं थी। मारपीट के बाद सभी लोग मौके से भाग गए थे।

उमेश जाटव ने बताया कि उसके द्वारा बैराड़ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। वहीँ इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी शिव सिंह यादव से संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसिब नहीं किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!