शिवपुरी: खबर गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले श्रीपुरा के पास की हैं जहाँ अज्ञात बाहन ने बाइक पर बैठे युवक में सामने से टक्कर मार दी. जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर से मामला दर्ज शव का पीएम कराया है।
जानकारी के अनुसार मृतक भबूति गुर्जर मंगलवार की रात करीब 8 बजे अपने भाई के साथ बाइक से मजदूर करके बापस अपने घर बरीपुरा जा रहा था।जहाँ श्रीपुरा के पास उसके भाई को पेशाव लगी जिसके चलते वह साइड में बाइक पर बैठा रहा और उसका भाई पेशाव करने चला गया इतने में सामने से एक बाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। जहां बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वाद सुबह परिजन थाने पहुँचे जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया है।







Be First to Comment