शिवपुरी: पोहरी अनु विभाग के छर्च थाना क्षेत्र के गलथूनी गांव में महिला और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रानी जाटव पत्नी विनोद जाटव ने एसडीओपी पोहरी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
रानी जाटव के अनुसार, सोमवार की शाम उसका पड़ोसी महिला से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर कल्लू जाटव, गिर्राज जाटव और राजो जाटव ने उनके बाड़े में आकर उसके और उसके पति विनोद जाटव के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद उन्होंने छर्च थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने में सुनवाई न होने से परेशान होकर रानी जाटव मंगलवार को एसडीओपी पोहरी के कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।







Be First to Comment