,

पोहरी क्षेत्र के परिच्छा में 28 बर्षीय महिला हुई गुम, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम परिच्छा की है जहाँ बाथरूम जाने की कहकर निकली 28 बर्षीय महिला गुम हो गयी जिसे परिजनों ने हर सम्भव प्रयास कर ढूंढा लेकिन महिला का कोई सुराग नही लग सका जिसकी सूचना फरियादी पति ने मंगलवार शाम 4 बजे पोहरी थाना पहुँचकर दी है। जहाँ पुलिस नेbगुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार फरियादी प्रेमसुख ने बताया कि 17 फरवरी को रात 9 बजे उसकी पत्नी घर पर सो रही थी तभी अचानक बाथरूम करने गई ओर बापिस नहीं लौटी। फरियादी ने महिला का हर सम्भव प्रयास कर सुराग लगाया लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।