शिवपुरी: शहर के निजी मैरिज गार्डन में आज शादी समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें टीका रस्म में दूल्हे को मिले 5 लाख 51 हजार रुपए दूल्हे ने लौटा दिए. एक रुपए और नारियल लेकर टीका की रस्म को अदा किया. दूल्हे के इस निर्णय से सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.
जानकारी के अनुसार रविंद्र धाकड़ पुत्र वीरेंद्र सिंह धाकड़ निवासी ग्राम ठेओ जिला शिवपुरी इनकम टैक्स ऑफिसर दिल्ली की शादी जूली धाकड़ पिता आनंद धाकड़ केशियर बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली के साथ आज शिवपुरी के निजी मैरिज गार्डन में हुई. दोपहर में टीका रस्म की शुरुआत की गई तो दुल्हन की तरफ से 5 लाख 51 हजार नगद रखे गए. लेकिन दूल्हे ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए टीका रस्म में मिले 5 लाख 51 हजार रुपए ठुकरा दिए और कहा की केवल एक रुपए और नारियल देकर यह रस्म कीजिए. पूरी शादी में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने तालियां बजाकर दूल्हे के इस निर्णय का स्वागत किया.







Be First to Comment