शिवपुरी: शहर के अधिवक्ता संजीव बिलगैंयाँ आज जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं. उनकी मांग है कि शहर के पोलोग्राउंड में अन्य आयोजनों पर रोक लगाई जाए. आयोजनों के कारण खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस नहीं कर पाते हैं और ट्रैक भी खराब हो जाता है ऐसे में अन्य आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए.
एडवोकेट संजीव बिलगैंयाँ ने बताया कि वह 25 साल से शिवपुरी जिला कोर्ट में वकालत कर रहे हैं ऐसे में अभी एक मुद्दा सामने आया कि शहर के प्रोग्राम में मार्च महीने में सुबह सम्मेलन का आयोजन किया जाना हैं. ऐसे में उन्होंने आज जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर बताया कि शहर के बीचोंबीच कलेक्ट्रेट के सामने पोलोग्राउंड में अन्य गतिविधियों या आयोजनों पर रोक होनी चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस नहीं कर पाते हैं और ट्रैक भी खराब हो रहा है अन्य आयोजनों के चलते पोलोग्राउंड में टेंट लगता है जिसके कारण खेल मैदान की जमीन भी क्षतिग्रस्त हो जाती है ऐसे में आसपास पार्किंग सुविधा भी नहीं है पोलोग्राउंड के सामने कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और जिला चिकित्सालय हैं जिसके कारण पार्किंग ना होने के कारण शहर के प्रोग्राम में आयोजकों के वाहन आते हैं जो की शासकीय कार्यप्रणाली को बाधा उत्पन्न करते हैं ऐसे में यह सब कार्यक्रम शासकीय पोलोग्राउंड में नहीं होने चाहिए.







Be First to Comment