शिवपुरी: शहर के रायचंदखेड़ी गांव में एक युवक का मानसिक संतुलन खराब हो चुका हैं वह गांव और परिवार में किसी को भी मारने के लिए उतारू हो जाता है ऐसे में परेशान होकर मां ने आज बेटे को कलेक्टर से मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार अंगूरी जाट पत्नी किशन लाल जाटव निवासी रायचंदखेड़ी ने बताया कि उसका बेटा संतोष जाटव 5 साल से मेंटल हो चुका है गांव में किसी को भी मारने को उतारू हो जाता हैं. वहीं परिवार के सदस्यों पर भी हमला कर चुका है उसका ग्वालियर में प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में इलाज करा लिया है लेकिन कोई भी फायदा नहीं पड़ रहा हैं. आज मां ने कलेक्टर से बेटे को मेंटल हॉस्पिटल ग्वालियर में भर्ती कराने की मांग की है.







Be First to Comment