शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने चोरी करने की नियत से घर में घुसे आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार किया.
बता दें की 17 फरबरी को जितेन्द्र पाराशर पुत्र मुन्ना लाल पराशर उम्र 33 साल निवास बीजासेन रोड ने बताया की बीजासेन रोड पर धर्मेन्द्र पुरोहित (शीटू) के मकान में किराए से रहता हूँ. रात्रि के डेढ़ बजे कमरे में सो रहा था तभी पास वाले कमरे में खटपट की आवाज आई. तभी दो आदमी मेरे कमरे में रखी मोटरसाईकिल का हैण्डल लोक तोड़कर मोटरसाईकिल चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. जिसमें से एक व्यक्ति संकट मोचन कालोनी का शानू खान था. इसके बाद दोनों लोग मोटरसाईकिल को छोड़कर वहां से भाग गए. बाहर का ताला वहीं पर टूटा पड़ा था. पिछोर पुलिस ने अप.क्र. 94/25 धारा 332(4)62,3 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पिछोर पुलिस ने आरोपी शानू खान को घर से गिरफ्तार किया गया. मौके से लोहे की सब्बलिया एवं ताला छोडकर जप्त किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरी. जितेन्द्र सिंह मावई, सउनि कमल सिह बंजारा, आर. 362 जितेन्द गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment