शिवपुरी: जिले की रन्नोद पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर ईट से सिर में गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपी नवल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया हैं.
बता दें की 17 फरबरी की रात 1.50 बजे डायल 100 पर ईवेंट पर अजय कुशवाह ने बताया की नवल कुशवाह अपने घर पर कमरे का दरवाजा बंद कर फाँसी लगा रहा है। रात्रि गस्त में लगे सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन सैलर द्वारा नवल कुशवाह को समझाने के लिए गए तो नवल कुशवाह अपने घर के ऊपर छत पर था तो सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन सैलर द्वारा नवल कुशवाह को समझाया कि फाँसी क्यों लगा रहा है। तब नवल कुशवाह ने जान से मारने की नियत से ईंट फेंककर मारी जो सउनि ब्रजमोहन सैलर के सिर मे लगी फिर नवल कुशवाह बोला कि आज के बाद कभी मुझे समझाने आये तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन सैलर की रिपोर्ट पर से आरोपी नवल कुशवाह के विरुद्ध थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 30/25 धारा 109,132,121(2), 351 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया. रन्नोद थाना पुलिस ने आरोपी नवल कुशवाह पुत्र नंदलाल गवाह उम्र 35 वर्ष निवासी रन्नौद को गिरफ्तार कर लिया हैं.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान, आर. 191 वकील गुर्जर, 930 मंजीत मलिक, आर. 886 सिद्धनाथ गौड, आर. 716 दीपक तोमर, आर. 383 रनवीर सिंह की सराहयनीय भूमिका रही है।







Be First to Comment