Press "Enter" to skip to content

युवक को अफेयर के शक में अर्धनग्न कर बेहरमी से पीटा, बेल्ट और लात-घूसे बरसाए / Shivpuri News

शिवपुरी में एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। युवक के हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा गया। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए गए। पीड़ित युवक आरोपियों से छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी।

घटना सीहोर गांव में शनिवार की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट की वजह अफेयर का संदेह बताया जा रहा है।

पीड़ित बोला- वहां मोबाइल लेने गया था
दरअसल, पीड़ित युवक के पिता की जमीन आरोपी पक्ष बटाई पर कृषि कार्य के लिए लेता था। इसके चलते पीड़ित का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। युवक ने कहा कि शनिवार रात को मेरा मोबाइल रामसेवक के घर पर चार्जिंग पर लगा था। मैं वहीं लेने पहुंचा था। लेकिन रामसेवक, हाकिम और सतीश कुशवाह ने शक करते हुए मुझे पकड़ लिया और मुझसे मारपीट की।

वीडियो बनाकर किया वायरल
आरोपी भाइयों ने पीड़ित युवक के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पीटा। उन्होंने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक बुरी तरह चिल्लाते नजर आ रहा है। वहीं तीनों आरोपी उसे पीटते हुए गालियां दे रहे हैं।

पिता के साथ थाने पहुंचा पीड़ित
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक अपने पिता के साथ सीहोर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव ने रामसेवक कुशवाह, हाकिम कुशवाह और सतीश कुशवाह के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!