शिवपुरी: जिले की गोवर्धन थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी बादल आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी नाबालिग को बहलाफुसला कर कर्नाटक भगाकर ले गया था। वहीँ आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
गोवर्धन थाना प्रभारी रविन्द्र कुशवाह ने बताया कि 9 फरवरी को फरियादी ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी 7 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों को संदेह था कि बादल आदिवासी निवासी भटपुरा, थाना पनिहार उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस आधार पर पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस को 13 फरवरी को सफलता मिली, जब अपहृत नाबालिग को मोहना बस स्टैंड से दस्तयाब किया गया। महिला अधिकारी द्वारा धारा 180 बीएनएसएस के तहत नाबालिग के कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि बादल आदिवासी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कर्नाटक ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।







Be First to Comment