,

पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश एवं सिक्खफोरम ग्वालियर-चम्बल संभाग द्वारा आयोजित “सफर-ए-शहादत” कार्यक्रम में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति / Shivpuri News

शिवपुरी: भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम कुलपति बंगले के पास सिटी सेंटर ग्वालियर के सभागार में आज पंजाबी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश एवं सिक्खफोरम ग्वालियर- चंबल संभाग द्वारा आयोजित “सफर ए शहादत” कार्यक्रम में शिवपुरी के गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी है.

बता दें श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के देश को समर्पित अनोखे त्याग एवं उनके चार साहिबजादों की बलिदान रुपी शहादत को समर्पित एक अलौकिक कार्यक्रम नाटय रूपांतरण एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर के भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम कुलपति बंगले के पास सिटी सेंटर ग्वालियर के सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमें शिवपुरी के गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति का आयोजन किया.