Press "Enter" to skip to content

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, 2 भाईयों की हुई मौत, ट्रक हेल्पर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में रविवार सुबह दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। ट्रॉली में भरी पत्थर की फर्सी दोनों भाइयों पर गिर गई, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे से पहले दोनों भाई ट्रैक्टर का टायर बदल रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश पर 2 घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।

हादसा सुरवाया थाना क्षेत्र के NH-27 अमोला घाटी में हुआ। मोहनगढ़ के दो सगे भाई मस्तराम गुर्जर (25) और सेवाराम गुर्जर (24) अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर की फर्सी भरकर करैरा जा रहे थे। इसी दौरान अमोला घाटी में ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया।

दोनों भाई सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर टायर का पंक्चर ठीक कर रहे थे। इसी बीच शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे दबने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान एक बाइक भी ट्रॉली के नीचे दब गई थी। गनीमत रही कि बाइक सवार सुरक्षित बच गए। वहीं, हादसे में एक ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फौरन अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने NH-27 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर हालात को संभालने का प्रयास किया। समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!