शिवपुरी: खबर पोहरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने बाले तहसील के पास की है जहाँ अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष में टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हो गए। जहा घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुचे ओर इलाज के बाद पोहरी थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं.
जानकारी के अनुसार आशीष भार्गव ने थाना पहुँचकर बताया कि मेरे पिताजी 14 फरवरी को सुबह 11 बजे अपनी बाइक से न्यायालय जा रहे थे जहाँ तहसील के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी. जिसके चलते वह बाइक से गिर पड़े और घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एम.एम हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया हैं. जिसकी जानकारी फरियादी ने शनिवार शाम 6 बजे दी है।







Be First to Comment