शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी दतिया जिले के बेदोरा गांव का रहने वाला विशाल जाटव है, जो पीड़िता के पड़ोस में किराए पर रहता था।
मामले के अनुसार, 8 फरवरी को लड़की के पिता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। जांच में पता चला कि पड़ोसी विशाल जाटव (स्व. मायाराम जाटव का पुत्र) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। कई दिनों तक लड़की का पता नहीं चलने पर 14 फरवरी को पीड़िता के पिता ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई।
एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद किया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है और उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।







Be First to Comment