शिवपुरी: शहर की देहात पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक कीमत 5 लाख रुपए के साथ आरोपी ब्रिजेश गिर गोस्वामी को गिरफ्तार किया.
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव जे बताया किया फोरेस्ट चौकी के पास लालू की कोठी के कच्चे रोड पर आरोपी ब्रिजेश गिर गोस्वामी पुत्र रामगिर उम्र 36 साल निवासी ग्राम जाखनौद थाना पोहरी जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 40 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीबन 5 लाख रुपए को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव थाना प्रभारी देहात, उनि. सपना रावत, प्रआर.302 सुरेन्द्र दुबे, प्रआर.201 सुनील भार्गव, आर.511 बदन सिंह, आर.904 मुकेश सिंह, आर.387 भरत मीणा, आर. 708 रणवीर शर्मा, आर. चालक 699 ऋषभ करारे थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।







Be First to Comment