Press "Enter" to skip to content

जन्मप्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग करने पर CMHO ने सर्वेलेन्स वर्कर हरगोविन्द मिश्रा को किया निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी: सर्वेलेन्स वर्कर कोलारस हरगोविन्द मिश्रा द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के ऐवज में पैसे की मांग किये जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई है। सर्वेलेंस वर्कर हरगोविंद मिश्रा को निलंबित किया गया है।

शासन निमयानुसार जन्म प्रमाण पत्र शासन द्वारा निशुल्क बनाये जाते है। जबकि इनके द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के एवज में पैसे की मांग की गई। म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलबंन अवधि में सर्वेलेन्स वर्कर हरगोविन्द मिश्रा का मुख्यालय सामु.स्वा. केन्द्र पिछोर रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!