Press "Enter" to skip to content

कोलारस में पुलिया से गिरी कार: रिवर्स करते समय हुआ हादसा, चार लोगों को आई मामूली चोट / Shivpuri News

शिवपुरी में शुक्रवार रात एक कार पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों को मामूली चोट आई हैं। साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसा कोलारस कस्बे के जगतपुर से खटीक मोहल्ला में स्थित गुंजारी नदी की पुलिया पर हुआ। यहां कार चालक हरी सिंह रातौर कार को बैक कर रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

हादसे में कार पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर की तरफ हो गए। कार में सवार चारों लोगों को मामूली चोट आईं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुलिया के दोनों किनारों पर न तो डिवाइडर लगे हैं और न ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था है। अंधेरे में राहगीरों को रास्ता साफ नजर नहीं आता, जिससे विशेषकर अनजान लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!