खनियांधाना शिवकांत सोनी: खनियांधाना में इन दिनों विधायक आमंत्रण कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रथम प्राइज 2 लाख व द्वितीय प्राइज 1 लाख रुपये है वही विधायक आमंत्रण कप का शुभारंभ 10 फरवरी को हुआ था आज का मैच विधायक आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट खनियाधाना के सिलपुरा के क्रिकेट ग्राउंड में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने जबलपुर को एक रन से हराया इस विधायक आमंत्रण कप में आज के मुख्य अतिथि खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा एवं खनियांधाना के विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र सूर्यवंशी और विधायक प्रतिनिधि रईस यादव रहे कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष विवेक यादव अजय झा सनातन एवं सरदार सिंह परिहार विधायक प्रतिनिधि ने किया इसके बाद दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया टॉस दिल्ली ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाएं जवाब में खेलने उतरी जबलपुर की टीम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन कर आखरी बॉल तक संघर्ष किया मगर वह एक रन से मैच हार गई विधायक आमंत्रण कप में आज का मैन ऑफ द मैच खनियाधाना मोटर साइकिल टीम ने दिया वही प्रयागराज से आए अंतरराष्ट्रीय कॉमेंटेटर प्रेम कुमार यादव वही एंपायर संदीप बख्श बीसीसीआई लेबल वन एंपायर विवेक खरे एमपीसीए लेवल टू एंपायर इन दिनों ग्राउंड में अपना हुनर दिखा रहे है वही कॉमेंटेटर एवं दोनों एंपायरों को देखकर नगर एवं आसपास की जनता विधायक कप को देखने के लिए उमड़ रही है आयोजन समिति में खनियाधाना मंडल अध्यक्ष विवेक यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय झा सनातन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि भानु जैन चौधरी विधायक प्रतिनिधि सरदार सिंह परिहार विधायक प्रतिनिधि रईस यादव रमाकांत पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र यादव का सहयोग से विधायक का हल्ला पूरे मध्य प्रदेश में हैं.








Be First to Comment