Press "Enter" to skip to content

हत्या कर शव गटर में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार: पत्नी से अवैध संबंध भिंड से मिलने बीफार्मा के छात्र का काट गटर में फेंक दिया शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवाहा में बीते 6 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सतीश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने घर में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को लैटरिंग के गटर में छिपा दिया था।

एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम छिरवाहा में सतीश लोधी के मकान में पिछले 5-6 दिनों से ताले लगे हैं और मकान के पीछे बने लैटरिंग के पास से दुर्गंध आ रही है। सूचना के थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मकान में पहुंचने पर सतीश लोधी वहां मिला। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि गटर में एक लाश है। आरोपी ने बताया कि वह करीब एक साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भिंड जिले के लहार में नौकरी करने गया था, जहां किराए के मकान में रहता था। वहीं, उसके बगल के कमरे में प्रिंस तिवारी नामक युवक अपनी मां के साथ रहता था। इसी दौरान प्रिंस तिवारी और आरोपी की पत्नी के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब यह बात आरोपी को पता चली तो वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर वापस गांव छिरवाहा आ गया, लेकिन प्रिंस तिवारी उसकी पत्नी से फोन पर लगातार संपर्क में था।

गला काटकर की हत्या

घटना वाले दिन 6 फरवरी की रात जब सतीश लोधी अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि प्रिंस तिवारी उसके घर में सो रहा है। गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रिंस की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को लैटरिंग के गटर में डालकर ढक्कन बंद कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गटर को खुलवाया तो उसमें से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उसके मामा के लड़के सुन्दरम दुबे ने प्रिंस तिवारी के रूप में की। पुलिस ने आरोपी सतीश लोधी (32) निवासी ग्राम छिरवाहा के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!