शिवपुरी में दो दिन पहले एक युवक ने सरेराह एक महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 12 फरवरी की शाम बदरवास थाना क्षेत्र की है, जब एक महिला बदरवास के रिजौदी रोड पर स्थित राशन की दुकान की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद बदरवास पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की पहचान की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कल्ला केवट के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नशे में धुत युवक ने कीथी सरेराह महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment