Press "Enter" to skip to content

करैरा के टीला रोड़ पर अबैध रेत का परिवहन कर रहे 10 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता ने एसडीओपी करैरा और नायब तहसीलदार के साथ छापामार अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान करेरा के टीला रोड से रेत और बजरी का अवैध परिवहन कर रहे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। इसके अलावा सिरसौद थाना अमोला से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोडिंग में एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। सभी वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया गया है।

संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता के अनुसार, आगे की कार्रवाई के लिए मामला खनिज विभाग को सौंप दिया गया है। माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास ने बताया कि सभी मामलों में प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा, जहां आरोपियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!