Press "Enter" to skip to content

4 असामाजिक तत्वों ने लगाई टपरिया में आग: टपरिया में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बाल बाल बची, गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंदी कॉलोनी में 4 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक टपरिया में आग लगा दी। जिससे टपरिया और उसमे रख सामान जलकर खाक हो गया। वही टपरिया में सो रही 75 वर्षीय बुर्जुग महिला बाल बाल बच गई।

हैदर खान ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने परिवार के साथ करौंदी कॉलोनी में रहता है। बीती रात क़रीब 12 बजे 4 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उसकी टपरिया के छपरे में आग लगा दी। धीरे धीरे आग पूरी टपरिया में लग गई। टपरिया में उसकी नानी नूर बनो उम्र 75 वर्ष सो रही थी। जो बाल बाल बच गई। वही हैदर उसकी पत्नी और 2 बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग लगाने वाले चारों असामाजिक तत्वों को उसके पड़ोसी ने देख लिया। जिसकी सूचना उसने हैदर को दी। जिसके बाद कॉलोनीवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक टपरिया में रखी एलसीडी, गर्म कपड़े, जरूरी कागजात एवं गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी शिकायत उसने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे फिजिकल थाना पहुंचकर की है। जहां पुलिस जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!