Press "Enter" to skip to content

तेज रफ़्तार बाइक सवार का कहर: पूरनखेड़ी के सरपंच से मजदूरी के रुपए लेने जा रहे वृद्ध में मारी टक्कर, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस बाईपास पर एक तेज रफ़्तार बाइक चालक ने दूसरी बाइक पर सवार 65 वर्षीय वृद्ध में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा जहाँ उसका उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार दिनेश वाल्मीकि पुत्र तुलसीराम वाल्मीकि उम्र 65 साल निवासी राई रोड कोलारस ने बताया कि वह गुडा स्कूल में सफाई का काम करता है. जिसका पेमेंट लेने के लिए वह राई रोड से बाइक पर सवार होकर पूरनखेड़ी के लिए निकला था. तभी कोलारस बाईपास पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा. जहां पर उसका उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!