शिवपुरी: 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में एक ऐतिहासिक विवाह समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता और जम्मू के अवनीश कुमार ने वैदिक रीति-रिवाजों के तहत सात फेरे लिए। यह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पहला विवाह था, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विशेष अनुमति से संपन्न हुआ।
पूनम गुप्ता शिवपुरी की निवासी हैं और यूपीएससी परीक्षा 2021 में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में चयनित हुईं। उनकी कोबरा ट्रेनिंग अवनीश कुमार के साथ हुई थी और दोनों की उत्कृष्टता ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पदस्थ किया। विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवविवाहित जोड़े को अंगवस्त्र और शगुन देकर आशीर्वाद दिया।
टिन के टुकड़े पर बनाई मैगी … और बढ़ गईं नजदीकियां
एक ऑपरेशन के दौरान 2 मिनट में बनने वाली मैगी ने एक दूसरे की नजदीकियां बढ़ा दीं। दूल्हे राजा ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान जंगल में पूनम ने मैगी बनाई और उसके स्वाद में खोकर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। जंगल में अन्य साथियों और अधिकारियों ने भी यह देखा और तभी से समझ और स्नेह बढ़ा।
दोनों दंपत्ती के साथ परिवार बेहद खुश हैं और शिवपुरी के लिए भी यह इतिहास बन गया कि फेरे राष्ट्रपति भवन में हुए।
गणेश गुप्ता
असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता के चाचा और पूर्व पार्षद







Be First to Comment