शिवपुरी में रविवार रात एक रेत से भरे डंपर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा डंपर बैक करते समय हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी रामविहार कॉलोनी की है। यहां रविवार रात 8:30 बजे सुरवाया थाना क्षेत्र के गांगुली गांव निवासी अरविंद गुर्जर अपने दोस्तों अजय सेन, मयंक दीक्षित और सुमित दुबे के साथ अमन शर्मा के निर्माणाधीन मकान पर रेत खाली करवाने पहुंचा था। डंपर चालक जब वाहन को बैक कर रहा था, तब प्लॉट के पास स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक में डंपर का पहिया धंस गया। इस दौरान डंपर पलट गया और अरविंद गुर्जर व अजय सेन उसकी चपेट में आ गए।
घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। अजय सेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। फिजिकल पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डंपर पलटने से एक की मौत: दूसरा युवक घायल, बैक करते समय सेप्टिक टैंक में पहिया धंसने से हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment