Press "Enter" to skip to content

प्रयागराज कुंभ नहाकर वापस राजस्थान के भीलभाड़ा लौट रहीं मिनि बस गाय बचाने के फेर में पलटी, आधा दर्जन से लोग घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एनएच 27 हाइवे पर उटवाहा गांव के पास गुरुवार की दोपहर मिनी बस पलट गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भीलभाड़ा जिले के करीब 22 श्रद्धालु मिनी बस RJ06PA5190 में सवार होकर प्रयागराज में कुंभ नहाने के बाद वापस राजस्थान लौट रहे थे। तभी उटवाहा गांव के पास हाइवे पर मिनी बस के सामने अचानक गाय सामने आ गई थी। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे।

घायल लोगों में आशा वैष्णव पत्नी पुष्पेन्द्र,गौतम वैष्णव, श्रीमति संजू यादव, भागचंद पुत्र मोहनलाल शर्मा, छोटू रामकिशन, मोहम्मद आरिफ पुत्र इब्राहिम खान, रतनलाल गुर्जर सभी भीलभाड़ा गायत्री नगर आदि के नाम सामिल हैं।

दिनारा थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 7 से 8 लोगों को चोटें आई है बाकी घायलों को मामूली घायल हुए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!