Press "Enter" to skip to content

नरवर में इंडिया 1 का एटीएम से लूट का प्रयास, 24 घंटे में आरोपी को ज्ञात कर किया पुलिस ने गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर के नीलगर चौराहे पर इन्डिया 1 का एटीएम को तोडने बाले अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर 24 घन्टे में गिरफ्तार किया.

बता दें की शिवकुमार सिहं परमार पुत्र श्री घनश्याम सिहं परमार उम्र 37 बर्ष निवासी शताब्दी पुरम ग्वालियर ने बताया की मैं इन्डिया 1 पैमेन्ट कम्पनी मे जोनल आंपरेटर मैनीजर हूँ 5 फ़रवरी 2025 को सुवह डिस्ट्री ब्यूटर आदित्य शर्मा ने मुझे बताया कि नीलगर चौराह के पास रज्जोर रावत के मकान में लगे इंडिया 1 कम्पनी के एटीएम मशीन के कमरे मे दिनांक 4 फरबरी की रात्रि में अज्ञात बदमाश द्वारा घुसकर चोरी करने के उद्देश्य मशीन के सामने बाले हिस्से को तोड कर चोरी करने का प्रयत्न किया गया है केबल एटीएम मशीन के आगे का हिस्से का एक कवर टुटा हैं रूपए चोरी नही हुए है रिपोर्ट पर से अप० क्र०-27/2025 धारा 303(2), 62, 331(4) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया. जाँच करने पर कैमरे में एक व्यक्ति लाल कंबल ओढकर मुँह ढककर एटीएम के अन्दर घुसा एटीएम को तोडने का प्रयत्न किया नही टुटने पर मुह ढके ही बापस निकल गया. अज्ञात आरोपी को ज्ञात किया तो आरोपी गोपाल उर्फ घुर्रा कुशवाह पुत्र लक्ष्मण कुशवाह उम्र 34 साल निवासी निजामपुर चौकी मगरोनी थाना नरवर जिला शिवपुरी पर संदेह होने से उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम लिया जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी गोपाल उर्फ घुर्रा कुशवाह को माननीय न्यायालय करैरा J.R पर पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी गोपाल उर्फ घुर्रा कुशवाह को उप जेल करैरा दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका – निरी केदार सिंह यादव, उनि जुली तोमर, उनि मरारी यादव, सउनि नारायण सिंह वंजारा, प्र0 आर0 692 अजेन्द्र सिहं परिहार, प्र० आर0 217 विपिन यादव, प्र0 आर0 356 सोनेराम कुशवाह, आर0 332 देवेन्द्र परिहार, आर0 273 भरत धानुक, आर0 1122 भारत सिंह बघेल, आर0 914 अवधेश भारद्वाज, आर0 400 परमाल कुशवाह, आर0 49 अजय मांझी, आर0 952 गौरव जाट, आर0 321 महेन्द्रसिह कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!