,

कट्टे की नोक पर युवक से मोटरसायकिल छीन ले गए 3 बदमाश, मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: मंगलवार को दर्शन कर कर लौट रहे युवक से रास्ते में तीन आरोपियों ने कट्टे की नोक पर मोटरसाइकिल छुड़ा ली. इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए.

जानकारी के अनुसार रामेश्वर राठौड़ पुत्र बाबूलाल राठौर निवासी ग्राम देवपुरा थाना बैराड़ ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी एचएफ डीलक्स गाड़ी से कपराना हनुमान जी के दर्शन करने के लिए गया था तभी वह जब वापस लौट रहा था तो रास्ते में तीन आरोपियों ने बाइक रोक ली और कट्टे की नोक पर गाड़ी छुड़ा कर ले गए. सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से युवक ने न्याय की गुहार लगाई है.