शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र आने वाले ग्राम कांटी के दो सगे भाइयों में ट्रैक्टर ने कट मार दी. जिसके कारण दोनों की हालत गंभीर है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार विशाल जाटव उम्र 15 साल ने बताया कि वह अपने बड़े भाई अंकेश जाटव उम्र 20 साल के साथ अपने गांव कांटी से बदरवास सामान लेने के लिए आया हुआ था बदरवास से सामान लगकर वापस लौट रहे थे तो एक ट्रैक्टर ने कट मार दी. जिसके कारण दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.







Be First to Comment