शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली लुकवासा फोरलेन पर साइकिल सवार को बचाने के फेर में बाइक पर सवार दो व्यक्ति की बाइक फिसल गई.. जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई है.
जानकारी के अनुसार मुन्ना पटेरिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना कस्बाथाना ने बताया कि उसके दोस्त हरपाल आदिवासी के साथ वह उसकी ससुराल बडेरा पत्नी को लेने आ रहे थे. तभी लुकवासा फोरलेन पर एक साइकिल वाला अचानक से सामने आ गया जिसे बचाने के फेर में उनकी बाइक स्लिप हो गई. जिससे कारण वह दोनों नीचे गिर गए. जिन्हें गंभीर चोटे आई हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.







Be First to Comment