Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बैक करते समय होटल के बाहर खड़ी 4 कारों में मारी जोरदार टक्कर, चाय पीने रुके थे यात्री, मुडखेड़ा टोल की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी के मुड़खेड़ा टोल प्लाजा के पास एक होटल के बाहर खड़ी चार कारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 4 सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पास हुई।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश धौलपुर मनिया निवासी नीरज सिंह अपनी कार (यूपी 70 जीके 8949) से इंदौर से धौलपुर जा रहे थे। शिवपुरी-ग्वालियर मार्ग पर स्थित मुड़खेड़ा टोल प्लाजा के पास एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। उनकी कार के साथ तीन अन्य वाहन – अर्टिका (एमपी 07 जेडएन 5296), सियाज (एमएच 40 एआर 6169) और हार्वेस्टर (एमएच 14 टीसीएल 238) भी खड़े थे।

इसी दौरान होटल के सामने खड़े एक ट्रक (आरजे 42 जीए 0413) ने अचानक पीछे की ओर बैक लिया और सभी खड़ी कारों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!