शिवपुरी: जिले के खोड़ के रहने वाले एक सैनिक का इलाज के दौरान भोपाल में निधन हो गया है. सैनिक के शव को आज खोड़ में राजकीय सम्मान के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ सैनिक अतीक अहमद खान 85 बटालियन डी कंपनी छत्तीसगढ़ बीजापुर में तैनात थे इसी दौरान विगत एक माह पूर्व अचानक इनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और जॉच में मलेरिया फेल्सी फेरम निकला. जिसके चलते इन्हें भोपाल बसंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। साथ ही अन्य जांच के दौरान डॉक्टर के द्वारा मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर बताया गया। जिसके चलते लगातार एक माह से वेंटिलेटर पर अतीक अहमद का उपचार चल रहा था. परंतु कल रात्रि 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुखद घटना से संपूर्ण खोड़ क्षेत्र में गम का माहौल है। यहां बताना होगा कि आज दोपहर 2 बजे संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ इन्हें खोड़ कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।









Be First to Comment