Press "Enter" to skip to content

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं से की मुलाकात कर कहा परिवार का आर्थिक आधार बन सकती है महिलाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बुधवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अडानी ग्रुप, मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शनी राजे ने अडानी ग्रुप द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाए जा रहे हस्तनिर्मित जैकेट की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बदरवास की महिलाओं की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि वे शहरी महिलाओं से भी आगे निकल रही हैं।

बोलीं- परिवार का आर्थिक आधार बन सकती है महिलाएं

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कुल्हाड़ी की जाटव बस्ती का भी दौरा किया, जहां महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन का संदेश दिया। रात 9 बजे तक चले इस दौरे में वे गुड़ा गांव की आदिवासी बस्ती भी पहुंचीं। यहां उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं से मुलाकात कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रियदर्शनी राजे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है, बल्कि आत्मनिर्भरता के माध्यम से अपने परिवार का आर्थिक आधार भी बन सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!