Press "Enter" to skip to content

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: परिजनों ने गाँव के लोगों पर लगाए हत्या का आरोप, दो घंटे किया चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। उटवाहा गांव में खेत में पानी की पाइपलाइन को लेकर हुए विवाद के बाद 37 वर्षीय रामू पाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना मंगलवार रात की है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही दिनारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा।

हालांकि, जब पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज किया, तो इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग है कि हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि रामहेत पाल ने खेत में पानी के विवाद के चलते रामू की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। लगभग दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!