Press "Enter" to skip to content

स्वदेशी जागरण मेले में गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे देंगे प्रस्तुति, पंजाबी पॉप सिंगर चरणजीत चन्ना भी होंगे शामिल / Shivpuri News

शिवपुरी: स्वदेशी जागरण मेला समिति एवं शिवपुरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आह्वान पर आज बुधवार, दिनाँक 5 फरवरी 2025 को शाम 5.30 बजे पोलो ग्राउंड शिवपुरी में आयोजन होगा.

गुरु नानक ग्रुप ऑफ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय पुरातन संस्कृति पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां (विशेष रूप से सिख धर्म का इतिहास एवं पंजाबी नृत्य, महाभारत काल, रामायण काल के नाट्य रूप में प्रसंग एवं अन्य प्रस्तुतियाँ) मंच पर प्रस्तुत की जायेंगी।  गुरु नानक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों का मेले में पधारकर उत्साहवर्धन करें एवं मेले का आनंद उठाएं. 

यह रहेगा विशेष
बच्चों के कार्यक्रम के बाद बहुत ही लोकप्रिय, शिवपुरी के सपूत, पंजाबी पॉप सिंगर चरणजीत सिंह “चन्नी” मस्ताना जो कि दिल्ली से पधारकर पंजाबी पॉप गायन की शाम 7:00 बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!