Press "Enter" to skip to content

होस्टल में 9वीं के छात्र को शिक्षक ने लेजम से पीटा: अशोकनगर जिले के रहने वाले छात्र की शिकायत पर शिक्षक पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र स्थित ज्ञान प्रभात होस्टल में 9वीं कक्षा के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र ने अपनी मां के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ कार्तिक राठौर (14) अशोकनगर जिले के थाना ईसागढ़ के सुभाष कॉलोनी का रहने वाला हैं, जो वर्तमान में शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र के ज्ञान प्रभात हॉस्टल में रहकर उसी हॉस्टल के संचालक के स्कूल का 9वीं कक्षा का छात्र हैं। कार्तिक ने बताया कि 2 फरवरी को उसकी होस्टल में रहने वाले कृष्णा यादव से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर 3 फरवरी 2025 की शाम 6 बजे शिक्षक रवि कुमार राठौर ने उसे गालियां दीं और प्लास्टिक की लेजम से पीटा।

इस मारपीट में छात्र के पीठ, चेहरे और भौंह पर चोटें आईं। छात्र ने मारपीट की सूचना सोमवार की शाम अशोकनगर अपने परिजनों को फोनकर दी थी। जब उसकी मां शिवपुरी आईं तो वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक रवि कुमार राठौर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!