,

चक्कर आने के कारण चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट, इलाज कराने जा रहे थे पिछोर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में पति पत्नी का पिछोर इलाज कराने ले जा रहा था. इसी दौरान पत्नी को चक्कर आ गए जिसके कारण वह नीचे गिर गई. गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है.

जानकारी के अनुसार सुरेश वंशकार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रंजना वंशकार उम्र 25 साल का इलाज करवाने के लिए बाइक से पिछोर जा रहा था. तभी रास्ते में अचानक से पत्नी को चक्कर आ गए. जिसके कारण वह नीचे गिर पड़ी. जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई हैं. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उसका उपचार जारी है.