Press "Enter" to skip to content

मंदिर से घंटा चोरी करते पकड़ाया चोर: ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया / Shivpuri News

शिवपुरी के पीरोंठ गांव में मंदिर से घंटा चुरा कर भाग रहे चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया। इंदार पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार शाम एक चोर कुकरेटा बाबा मंदिर में लटका घंटा चोरी कर वहां से चुपचाप निकला गया। घटना के समय एक चरवाहे ने चोर को मंदिर से घंटा चुराते देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीरोंठ बस स्टैंड तक चोर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने चोर की पिटाई कर दी।

चोर की पहचान कुसुअन निवासी अभिषेक जाटव के रूप में हुई है।मंदिर के पुजारी रामराजा यादव ने इसकी लिखित शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!