,

5 साल के मासूम पर लोमड़ी ने किया हमला: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर में 5 साल के मासूम बच्चे पर खेलते समय लोमड़ी ने हमला कर दिया. जिसके कारण बच्चा गंभीर घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

जानकारी के कमला आदिवासी निवासी ग्राम मदनपुर ने बताया कि उसका भतीजा जयराज पुत्र करण सिंह आदिवासी उम्र 5 साल गांव से थोड़ी दूर घर के पास में जंगल हैं. बच्चा घर के बाल खेल रहा था अचानक से मासूम बच्चे के ऊपर लोमड़ी ने हमला कर दिया. जिसके कारण लोमड़ी ने सिर और कमर में काट लिया. जिससे वह गंभीर घायल हो गया. जिसे बदरवास से जिला अस्पताल रेफर किया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.