शिवपुरी में एक कार शोरूम में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रॉयल मोटर्स के इंचार्ज मनीष यादव ने नौ ग्राहकों से नई गाड़ियों के लिए करीब 30 लाख रुपये की राशि एकत्र की, लेकिन इस पैसे को कंपनी के खाते में जमा नहीं किया।
शोरूम के मालिक अशोक कुमार राठी (74) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, ग्वालियर निवासी मनीष यादव से जब गबन के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वह 28 जनवरी की शाम 5 बजे के बाद से लापता हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
जिन ग्राहकों से धोखाधड़ी की गई, उनमें महेश गुर्जर, हिमांशु अग्रवाल, संजय ओझा, वीरेंद्र शर्मा, शिवराज सिंह, सुखदेव दुबे, विजय सिंह धाकड़, विजय गवारी और भगवानदास लोधी शामिल हैं। आरोपी ने इन सभी से नई गाड़ियों के लिए अग्रिम राशि ली, लेकिन कंपनी के खाते में जमा न करके अपने निजी उपयोग में ले ली।
कोतवाली पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

कार शोरूम इंचार्ज ने ग्राहकों से की लाखों की ठगी: 9 लोगों से 30 लाख लेकर फरार, मोबाइल बंद, मालिक ने दर्ज कराया केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment