Press "Enter" to skip to content

कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा खतौरा में 05 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन: 2 फ़रवरी को प्रेस मिलन समारोह / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस विधायक महेन्द्र यादव बीते कई वर्षो से खतौरा निज निवास स्थित मां गायत्री मंदिर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन बीते कई वर्षो से करते चले आ रहे हैं इस क्रम में 05 दिवसीय कार्यक्रम का श्री गणेश कलश यात्रा के साथ गुरूवार 30 जनवरी से प्रारम्भ होगा जोकि 03 फरवरी को गायत्री महायज्ञ भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा 05 दिवसीय कार्यक्रम के बेला में इस बार कोलारस विधायक महेन्द्र यादव अपने पूज्य पिता स्व. श्री रामसिंह यादव पूर्व विधायक की स्मृति में 31 जनवरी को खतौरा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ भी करेंगे तथा 02 फरवरी को कोलारस विधायक खतौरा स्थित निवास पर प्रेस सम्मेलन का आयोजन भी करने जा रहे है जिसमें पत्रकार जगत के लोग शामिल होंगे 03 फरवरी को 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।


30 जनवरी गुरूवार को 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा प्रारम्भ के क्रम में भव्य कलश यात्रा गुरूवार की सुबह 09ः30 बजे गायत्री मंदिर से प्रारम्भ होकर खतौरा के प्रमुख मार्गो से होते हुये पुनः गायत्री मंदिर पर ही कलश यात्रा का समापन होगा इसी के साथ संगीतमय प्रवचन भी 30 जनवरी से प्रारम्भ होेंगे।

31 जनवरी शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ के क्रम में देवावाहन, गायत्री महायज्ञ एवं सभी संस्कार के कार्यक्रम यज्ञ स्थल गायत्री मंदिर खतौरा पर आयोजित किये जायेंगे इसी दिन खतौरा में स्थित क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व विधायक स्व.श्रीरामसिंह यादव की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ भी कोलारस विधायक महेन्द्र यादव करेंगे।

02 फरवरी रविवार को गायत्री मंदिर प्रांगण में ही विशाल दिव यज्ञ का आयोजन गायत्री मंदिर परिवार द्वारा किया जायेगा इसी दिन कोलारस विधायक महेन्द्र यादव क्षेत्र के पत्रकारों के साथ प्रेस चर्चा यानि पत्रकार सम्मेलन का आयोजन भी खतौरा में ही करेंगे।

03 फरवरी सोमवार को गायत्री महायज्ञ के क्रम में पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण भण्डारे के साथ गायत्री परिवार द्वारा टोली विदाई के उपरांत 05 दिवसीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!